नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन परीक्षण (SIR) के बाद मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस प्रक्रिया में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होते ही लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि कहीं उनका नाम तो नहीं कट गया. अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप 6 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सबसे बड़ा वोटर लिस्ट सफाई अभियान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा वोटर लिस्ट क्लीनिंग अभियान है। SIR से पहले यूपी में करीब 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 1.26 करोड़ नाम ट्रांसफर के कारण कटे 46 लाख मृतक पाए गए 23.70 लाख डुप्लीकेट वोटर 83.73 लाख पते पर नहीं मिले इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी नाम हटाए गए हैं। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग ने साफ किया है कि सभी वैध मतदाताओं को पूरा मौका दिया जाएगा।
UP SIR में कैसे चेक करें अपना नाम?
आप अपना नाम दो तरीकों से चेक कर सकते हैं तरीका 1 ऑनलाइन सर्च से वेबसाइट पर जाएं voters.eci.gov.in/download-eroll? stateCode=S24 EPIC नंबर, नाम, जिला और विधानसभा क्षेत्र भरें सर्च करें और अपना नाम देखें। बूथ PDF से जाएं ceouttarpradesh.nic.in “DRAFT ELECTORAL ROLL 2026” पर क्लिक करें जिला और विधानसभा चुनें, कैप्चा डालें अपने बूथ की PDF डाउनलोड कर लिस्ट देखें।
नाम नहीं है तो क्या करें? जानिए पूरा प्रोसेस
अगर आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो आप 6 फरवरी 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं नया नाम जोड़ने के लिए: फॉर्म 6 नाम हटाने की आपत्ति के लिए: फॉर्म 7 नाम या विवरण में सुधार के लिए: फॉर्म 8 ये फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरे जा सकते हैं। आप अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से भी संपर्क कर सकते हैं।







