back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नमाज के जवाब में हनुमान चालीसा: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी पर मचा बवाल, पुलिस से हुई नोंकझोंक

लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने यूनिवर्सिटी के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने यूनिवर्सिटी के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की पुलिस से हल्की नोंकझोंक भी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बैरिकेडिंग हटाकर नमाज पढ़ने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, लाल बारादरी की जर्जर इमारत में मरम्मत और संरक्षण कार्य चल रहा है। इसी वजह से परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी। रविवार को कुछ मुस्लिम छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर वहां नमाज अदा की और इफ्तार किया। उनका आरोप था कि प्रशासन धार्मिक गतिविधियों को लेकर पक्षपात कर रहा है। सोमवार को इसके विरोध में हिंदू छात्र संगठन मौके पर पहुंचे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए नमाज का विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया।

13 छात्रों को नोटिस, ₹50 हजार का मुचलका भरने का आदेश

उधर, लखनऊ पुलिस ने लाल बारादरी के पास नमाज पढ़ने और नारेबाजी करने के आरोप में 13 मुस्लिम छात्रों को नोटिस जारी किया है। थाना हसनगंज पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन छात्रों ने निर्माण कार्य में बाधा डाली और सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि कर शांति व्यवस्था को प्रभावित किया। प्रशासन ने छात्रों को एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की गारंटी के तौर पर ₹50,000 का मुचलका और दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया है।

हिंदू संगठनों की मांग: एक समान नियम लागू हों

हिंदू छात्र संगठनों का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय परिसर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ की अनुमति नहीं है, तो नमाज की भी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। छात्रों ने प्रशासन को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि कैंपस में सभी धार्मिक गतिविधियों पर समान रूप से रोक लगाई जाए। बताया जा रहा है कि एएसआई की रिपोर्ट के बाद लाल बारादरी भवन के संरक्षण का काम शुरू किया गया है, जिसके चलते बैरिकेडिंग की गई थी। इसी को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। फिलहाल कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘अखिलेश आसमान में भैंस उड़ा रहे…’ ओपी राजभर का हमला, बोले- सपा सिर्फ अफवाह और झूठ की राजनीति करती है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Om Prakash Rajbhar ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सुख समृद्धि पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अपरा एकादशी के दिन जातक...

वाइट हाफ शोल्डर ड्रेस में Priyanka Chopra का रॉयल और ग्लैमरस लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारतीय...

दिल्ली के पास घूमने के लिए ये खास जगहें, एक बार जरूर बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली के पास...

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे पर बोले Hardeep Singh Puri

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल और डीजल की...

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? तलाक की हो रही चर्चाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने...

मायावती, अखिलेश और योगी… जानिए 2007 से 2026 के बीच चुनाव से पहले कितना कारगर रहा कैबिनेट विस्तार?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट...

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूंजा ‘सनातन खत्म करो’ बयान, Udhayanidhi Stalin के बयान पर छिड़ा सियासी विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा में एक बार फिर...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵