back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maha Kumbh : महाकुंभ में परिवार के साथ पहुंचे थे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संतो संग किया पवित्र स्‍नान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में परिवार के साथ पहुंचे थे। शाह ने यहां त्रिवेणी संगम में संतों के साथ पवित्र डुबकी लगाई और परिवार के साथ पूजा की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में संतों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद अमित शाह ने गेरुआ वस्त्र धारण कर संगम तट पर पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। गृह मंत्री शाह ने परिवार के साथ पूजा की। उनके बेटे आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पोते भी वहां मौजूद रहे। 

इस दौरान गृहमंत्री शाह ने मछलियों को दाना भी डाला। अमित शाह पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे थे। महाकुंभ में पवित्र स्‍नान के बाद साधु संतों ने अमित शाह के पोते और जय शाह के बेटे को आशीर्वाद दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ शाह ने जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि जी महाराज और अन्य शीर्ष संतों के साथ घाट पर बातचीत की। शाह के दौरे के दौरान मेला क्षेत्र और प्रयागराज में पुख्‍ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 

सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है महाकुंभ- अमित शाह

महाकुंभ में आने से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्ट किया था कि “‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है. कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है. आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं.”

बता दें कि अमित शाह ने हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान महाकुंभ के महत्व को रेखांकित किया था। जिसमें उन्‍होंने सभी लोगों से महाकुंभ में शामिल होने का अनुरोध किया था। शाह ने कहा था, “कुंभ हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है। कुंभ आपसे यह नहीं पूछता है कि आप धर्म, जाति या संप्रदाय से हैं। यह सभी लोगों को गले लगाता है।” 

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चप्पल-जूता चलके जेल जाओगे…’ गढ़मुक्तेश्वर में विकास कार्यों पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक हरेंद्र तेवतिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों को लेकर बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया गुरुवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान...
spot_img

Latest Stories