back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बडगाम से आतंकवादियों के 2 सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार को सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ बडगाम के चांदपोरा इलाके में स्थापित एक चौकी पर, आलमनाग पोशकर खाग निवासी जाहिद अहमद शेख और बडगाम के ममठ निवासी साहिल बशीर डार के रूप में पहचाने गए दोनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, एक हथगोला सहित विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद, पिस्तौल के दो मैगजीन और 15 एके-47 राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस एचके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵