back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केदारनाथ मंदिर परिसर में कुत्ते के साथ एक यात्री के घूमने पर मंदिर समिति का रूख सख्त

रुद्रप्रयाग,18 मई(आईएएनएस) केदारनाथ मंदिर परिसर में एक यात्री का कुत्ते के साथ घूमने तथा नंदी को स्पर्श करने के मामले पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सख्त रूख अपनाया है। अजय ने मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने इस पर नाराजगी जताई है कि मंदिर परिसर में समिति के कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी उक्त यात्री को कुत्ते के साथ घूमने से क्यों नहीं रोका गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति जूते पहनकर कुत्ते को साथ लेकर केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचता है और नंदी को स्वयं व अपने कुत्ते का भी स्पर्श करा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरी केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को पत्र भेजकर इस पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखें। साथ ही उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। बदरी केदार मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों / क्रिया-कलापों पर रोक लगाने के लिए मंदिर समिति के कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। आईएएनएस स्मिता/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...