back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना बजट 2023-24 : विधानसभा में 2.90 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 12,161 करोड़ रुपये का आवंटन का प्रस्ताव रखा है। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में राजस्व व्यय के लिए 2,11,685 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2,90,396 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने आगामी बजट में दलित बंधु योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

वित्त मंत्री टी हरीश राव ने बजट पेश करते हुए अनुसूचित जाति के लिए विशेष विकास कोष के तौर पर 36,750 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव किया। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 12,161 करोड़ रुपये का आवंटन का प्रस्ताव रखा है। राव ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में राजस्व व्यय के लिए 2,11,685 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के लिए 37,525 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में 3,17,115 रुपये होने का अनुमान है

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2.56 लाख करोड़ रुपये के बजट आवंटन से करीब 34 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है। राव ने बजट भाषण के दौरान उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए सदन को बताया कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तेलंगाना की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 4.9 फीसदी हो गई है, जो वित्त वर्ष 2014-15 में 4.1 फीसदी थी। बजट पेश करते हुए राव ने कहा कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2013- 14 के 1,12,162 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 3,17,115 रुपये होने का अनुमान है।

महत्वाकांक्षी दलित बंधु योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए

तेलंगाना के बजट में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की महत्वाकांक्षी दलित बंधु योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे लाभार्थी अपनी पसंद का कारोबार कर सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Telangana: सुरंग में फंसे 8 मजदूरों को निकालने में इतनी मुश्किलें क्‍यों? ये है सबसे बड़ा चैलेंज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । तेलंगाना के नगरकुरनूल में श्रीशैलम डैम के पास निर्माणाधीन टनल की छत गिरने से 8 मजदूर फंसे हुए हैं।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...