back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु : आनंद महिंद्रा ने इडली पट्टी को घर किया गिफ्ट

चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। कोयंबटूर की पैंसठ वर्षीय के. कमलाथल इडली पट्टी या इडली दादी के नाम से मशहूर है। वह सिर्फ एक रुपये में इडली लोगों को परोसती है। उनके इन्हीं काम से महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा काफी प्रभावित हुए और मदर्स डे के मौके पर उन्हें एक प्यारा सा घर गिफ्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घर कोयंबटूर के बाहरी इलाके में वडिवेलमपलयम में स्थित है। इसमें सिंगल बाथ अटैच्ड बेडरूम, लिविंग रूम और डाइनिंग हॉल है। कमलथल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मैं आनंद महिंद्रा सर का दिल से धन्यवाद करती हूं। इससे पहले, जब उन्हें लकड़ी के इस्तेमाल से खाना पकाने के बारे में मेरी कहानी का पता चला, तो उन्होंने मुझे एक गैस स्टोव और एक ग्राइंडर भी दिया था। इडली दादी, पहले 25 पैसे की कीमत पर प्रति इडली बेचा करती थी। लेकिन बाद में उन्होंने 50 पैसे कर दिए और अब 1 रुपये की कीमत पर बेच रही है। कमलाथल ने कहा, मैं अब से इडली की कीमत नहीं बढ़ाऊंगी। अपनी आखिरी सांस तक नए घर से 1 रुपये प्रति कीमत से इडली बेचूंगी। मुझे लगता है कि मैं अगले दस सालों तक आराम से इडली बेच सकती हूं। आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में कहा, मदर्सडे पर इडली अम्मा को उपहार में देने के लिए घर का निर्माण समय पर पूरा करने के लिए हमारी टीम का बहुत-बहुत आभार। वह एक मां के गुणों का अवतार है: पोषण, देखभाल। उन्हें और उनके काम को बढ़ावा देने का सौभाग्य मिला। आपको बता दें कि कोविड-19 संकट के दौरान जब आनंद महिंद्रा को उनकी 1 रुपये में इडली बेचने की कहानी पता चली, तो उन्होंने इडली अम्मा के लिए एक घर बनाने का वादा किया था। अप्रैल 2021 में वाडीवेलमपलयम में जमीन खरीदी गई और निर्माण शुरू कर दिया गया। कंपनी ने कमलथल के नाम जमीन का रजिट्रेशन कराया था। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई बड़ी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵