नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई शाम पांच बजे संघर्ष विराम का ऐलान हुआ। लेकिन सीजफायर पर बनी सहमति के करीब तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने पंजाब और जम्मू कश्मीर में गोलीबारी की और ड्रोन अटैक किए।
सांसद शशि थरूर का एक्स पोस्ट
पाकिस्तान की ओर से उत्तरी भारत के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी और फायरिंग शुरु कर दी, जिसका जवाब भारतीय सेना ने दिया है। पाकिस्तान की इस दगाबाजी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया के X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर पाकिस्तान पर कटाक्ष किया। उन्होने कहा कि उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीन कैसे करू?
युद्धविराम पर क्या कहा था थरूर ने?
शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद शिश थरुर ने कहा था कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिर्फ ‘आतंकवादियों को सबक सिखाना’ चाहता था। एक मीडिया चैनल ने शशि के हवाले से कहा कि, शांति बहुत जरूरी है। भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता था। भारत आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहता था, और सिखाया भी है। पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक की कार्रवाई से कई आतंकियों ठिकानों तबाह किया है।
भारत पाकिस्तान हुआ था युद्धविराम
बता दें कि, 4 दिन से पाकिस्तान सीमा पार से भारत पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया जा रहा था। भारत ने भी हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, आकाश, समुद्र में हमलों को तत्काल रोकने पर सहमति बन गई। इसमें हैरानी की बात यह रही कि सीजफायर का ऐलान भी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखकर भारत पाकिस्तान में युद्ध विराम की घोषणा की।
भारतीय सेना को मिला फ्रीहैंड
इस ऐलान के बाद रात 11 बजे जल्दबाजी में विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई, जिसमें विदेश सचिव मिसरी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने आज शाम को ही सीजफाय कर वॉयलेशन कर दिया है, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने उचित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य आधिकारियों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी, उसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से इसे बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है। सेना को फ्रीहैंड दे दिया गया है। सेना उचित जवाब दे रही है।




