back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Income Tax के लिए कौन सा टैक्स रिजीम चुनें? निर्मला सीतारमण के मंत्रालय के अधिकारी ने साफ-साफ बता दिया

Budget: आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने निर्मला सीतारमण के बजट को लेकर कहा कि इसमें अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी में बढ़ोतरी करने में ध्यान दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने 24 जुलाई 2024 को आयकर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी निर्मला सीतारमण के बजट को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि आयकर की कम दर और छूट का लाभ एक साथ नहीं लिया जा सकता है। अजय सेठ ने आगे कहा कि जो लोग कम रेट्स पर इनकम टैक्स देना चाहते हैं, उनके लिए नई कर व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। वहीं जो लोग इनकम टैक्स में ज्यादा छूट चाहते हैं, उनके लिए पुरानी कर व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने निर्मला सीतारमण के बजट को लेकर कहा कि इसमें अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी में बढ़ोतरी करने में ध्यान दिया गया है।

जिसको जो भी कर व्यवस्था सही लगी है, वो उसका चयन कर सकते हैं

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट का जिक्र करते हुए अजय सेठ ने कहा कि नए बजट में कर व्यवस्था मानक कटौती को 50,000 से बढाकर 75000 कर दिया गया है और स्लैब में भी बदलाव किया गया है। अब इस बदलाव के कारण नई कर व्यवस्था को अपनाने वाले कर्मचारियों को 17,500 रुपये तक कर में बचत हो सकती है। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने बताया कि कुल करदाताओं(टैक्सपैयर्स) में से 68 प्रतिशत करदाता नई कर व्यवस्था में आ गए हैं। बाकि करदाता पुरानी कर व्यवस्था में हैं। अजय सेठ ने साफ साफ बताया कि सरकार पुरानी कर व्यवस्था को नहीं हटा रही है। जिसको जो भी कर व्यवस्था सही लगी है, वो उसका चयन कर सकते हैं। 

यह बजट युवाओं के रोजगार को बढ़ाने वाला है

अजय सेठ ने निर्मला सीतारमण के बजट को लेकर कहा कि यह बजट युवाओं के रोजगार को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कसरकार का यह प्रयास है कि युवाओं को रोजगार के लिय उचित प्रशिक्षण मिले। जिससे युवाओं को उनके प्रशिक्षण के अनुसार अच्छी वेतन वाली नौकरी मिल सके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.inि

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद में आज सियासी संग्राम के आसार, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, 4 फरवरी को PM मोदी का संबोधन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र में आज का दिन राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। सोमवार को लोकसभा...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵