back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अरे महिला हो, कुछ नहीं जानती,चुपचाप सुनो,’ नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कही महिलाओं के लिए अपमानजनक बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर विधानसभा में आपत्तिजनक बात कही है। उन्होंने सदन में एक महिला विधायक का अपमान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने एक महिला विरोधी बात विधानसभा के अंदर कही है। आरक्षण को लेकर अपने भाषण के दौरान नीतीश ने RJD विधायक रेखा देवी को सदन में कहा कि वो महिला हैं कुछ नहीं जानती हैं।

क्या बोल गए नीतीश कुमार?

दरअसल नीतीश कुमार ने जब सदन में बोलना शुरू किया तब विपक्ष के विधायक आरक्षण को लेकर विरोध और नारेबाजी करने लगे। नीतीश कुमार बता रहे थे कि सभी दलों की सहमति से बिहार सरकार ने सर्वे और जातिगत जनगणना करवाई। इस दौरान विपक्ष की नारेबाजी जारी थी।

इस दौरान RJD की विधायक रेखा देवी भी विरोध कर रही थीं। तब नीतीश कुमार अचानक भड़क गए और कहने लगे, ‘अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो… अरे बोल रही है… कहां से आते … इन लोगों के साथ तो है ये लोग कोई महिला को आगे बढ़ाया था… हमने 2005 से बढ़ाया था… बोल रही है… इसलिए कह रहे हैं… चुपचाप सुनो…’

[EMBED]

RJD ने जताया विरोध

नीतीश कुमार के इस बयान पर रेखा देवी ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं और दूसरी तरफ इस तरीके से उनका अपमान करते हैं। 

इस मामले पर राष्ट्रीय जनता दल ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। RJD ने ट्विटर पर बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। सवाल उठाया है कि क्या एक मुख्यमंत्री की भाषा ऐसी होनी चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग से अपील की है कि इस मामले का संज्ञान लें।

क्या है आरक्षण का मुद्दा?

दरअसल बिहार में साल 2023 में 75 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया गया था। इसमें से 65 प्रतिशत आरक्षण राज्य की तरफ से दिया गया था, वहीं 10 प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार के EWS कैटेगिरी में आने वाले सामान्य वर्ग को दिए गए आरक्षण का हिस्सा था। इस साल जून में पटना हाई कोर्ट ने बिहार के 65 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्य में पहले की तरह 50 प्रतिशत आरक्षण की नीति लागू की जाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵