नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। क्रेंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया।
महिलाओं की सुरक्षा जरूरी: डिंपल
इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव ने कहा कि ये सरकार योजनाएं तो ले आती है लेकिन उन्हें जारी नहीं रखती। महिलाओं को लेकर जो सबसे बड़ी चिंता है वो है उनकी सुरक्षा और इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की गई। इसको नियंत्रित करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।
किसानों का मुद्दा हल किया जाए
दूसरी ओर सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जब तक किसानों का मुद्दा हल नहीं हो जाता और युवाओं को नौकरी नहीं दी जाएगी, तब तक लोगों को लाभ नहीं होगा।
सरकार के वादे झूठे : कांग्रेस नेता
भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार का इतिहास बताता है कि वो 2 करोड़ नौकरियों के वादे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन सब झूठ थे।
इस बजट को सरकापृर बचाओ योजना कहो: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बजट को पीएम सरकार बचाओ योजना कहा जाना चाहिए। इन्हें यह एहसास हो गया है कि ये अगले 5 सालों में फिर से सत्ता में आना चाहते हैं तो उन्हें अपने गठबंधन के सहयोगियों को खुश करना होगा।
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा की कि गरीब महिलाओं, बच्चों और किसानों पर फोकस होगा। युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में अवसर दिया जाएगा साथ ही विकसित भारत के लिए रोडमैप बनाएंगे।
एग्रीकल्चरल रिसर्च को प्रथमिकता दी जाएगी। ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
बागवानी फसलों की 109 किसमें जारी की जाएंगी। प्रकृतिक खेती पर सरकार का जोर दिया जाएगा। दहलन-तिहलन की फसलों के भंडारण और वितरण पर जोर दिया जाएगा। 32 फसलों की 109 किसमें लाएंगे।





