back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RSS नेता का बीजेपी पर तंज, बोले- अहंकारी होने की वजह से बीजेपी को आई 241 सीटें

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो पार्टी राम की भक्ति की लेकिन अहंकारी हो गई। उसे भगवान ने 241 पर रोक दिया। वहीं भगवान को नहीं मानने वालों को संयुक्त रूप से 236 सीटें देकर दूसरे नंबर पर भेज दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले से ये बातें की जा रही थीं कि RSS और BJP में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन अब उसपर मुहर लग गई है। RSS नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा के रिजल्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम की भक्ति की लेकिन अहंकारी हो गई। उसे भगवान राम ने 241 पर रोक दिया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया। वहीं जिस पार्टी की भगवान राम में कोई आस्था नहीं है। उसे 234 पर रोक दिया।

जयपुर में दिया आरएसएस नेता ने बयान

दरअसल गुरुवार को इंद्रेश कुमार जयपुर के कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम की भक्ति करने वाली पार्टी को भगवान ने उसके अहंकार के कारण पूर्ण बहुमत नहीं दिया। हालांकि उसे सबसे बड़ी पार्टी जरूर बना दिया है। उनका इशारा साफ तौर पर बीजेपी की तरफ था।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का विरोध करने वालों को भगवान ने सत्ता नहीं दी, लेकिन उन सभी को एक साथ नंबर दो बना दिया। इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो लोग राम की पूजा करते हैं उन्हें विनम्र होना चाहिये। 

RSS प्रमुख मोहन भागवत भी BJP को दे चुके हैं नसीहत

गौरतलब है कि इससे पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी बीजेपी को नसीहत दी थी। मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि भगवान के सच्चे सेवक में अहंकार नहीं होता। वो मर्यादा से चलता है।

लोकसभा चुनाव में RSS स्वयंसेवकों ने नहीं की बीजेपी की मदद

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी अपना 2019 का प्रदर्शन दोहरा नहीं पाई। इस बार बीजेपी सिर्फ 241 सीटें ही जीत पाई। जिसके चलते उसे अपने सहयोगी पार्टियों की मदद से सरकार बनानी पड़ी। बीजेपी की इस हार में RSS को भी महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। आरएसएस के स्वयंसेवकों में लोकसभा चुनाव में उस तरह का उत्साह नहीं देखा गया। जो पहले दो चुनावों में था। 

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत आने के बाद बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने आरएसएस को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बीजेपी नेताओं से RSS स्वयंसेवकों ने दूरी बना ली। जिसके चलते बीजेपी को 241 सीटें ही मिल पाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘घर वापसी’ बयान पर सियासी घमासान: मौलाना अरशद मदनी का संघ प्रमुख को तीखा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) प्रमुख मोहन भागवत के "घर वापसी" वाले बयान से पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...