back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Laapataa Ladies के Oscar की रेस से बाहर होने के बाद रवि किशन ने दिया रिएक्‍शन, जानिए क्‍यों वायरल हुई पोस्ट?

फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर पर दुनियाभर के सिनेप्रेमियों की निगाहें टिकीं रहती हैं। फिल्म के अभिनेता रवि किशन ने एक्स पर एक नई पोस्ट शेयर की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर पर दुनियाभर के सिनेप्रेमियों की निगाहें टिकीं रहती हैं। किरण राव की फि‍ल्‍म ‘लापता लेडीज’ के ऑस्‍कर की रेस से बाहर होने के बाद फिल्म के अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट शेयर की है। फैंस इस पोस्‍ट को ‘लापता लेडिज’ से जोड़कर देख रहे हैं। हांलाकि ‘लापता लेडीज’ के ऑस्‍कर की रेस से बाहर होने के बाद फिल्म निर्माता आमिर खान, किरण राव और फिल्म के दूसरे कलाकारों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

रवि किशन ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है

इस फिल्म में रवि किशन ने पुलिस अधिकारी श्याम मनोहर की भूमिका निभाई है। हालांकि रवि ने लापता लेडीज के ऑस्कर से बाहर होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, बल्कि उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, ”सतनामी संप्रदाय के संस्थापक, प्रेम और मानवता के दूत, सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ जनजागरण करने वाले संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।

लेकिन अंतिम दौर में वह जगह नहीं बना सकी



गौरतलब है कि किरण राव की फिल्म सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर श्रेणी में 97वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी। लेकिन अंतिम दौर में वह जगह नहीं बना सकी।

हंसल मेहता ने भारतीय फिल्म महासंघ की आलोचना करते हुए कहा

इसी बीच फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने भारतीय फिल्म महासंघ की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होनें एक ऐसी फिल्म को च्वाइस किया जो ऑस्कर के लिए सही नही हैं। फिल्मों की पसंद को लेकर उनका चुनाव बिल्कुल गलत हैं। यह बहुत ही उम्दा फिल्मों में से एक मनोरंजक फिल्म हैं। और मुझें तो यह बेहद पसंद आई लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा कि सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने यह विकल्प गलत था। हमें यह कब एहसास होगा कि हम बेहतरीन फिल्मों को छोड़कर गलत फिल्में चुन रहे हैं। हमें अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में आना चाहिए था। वे यही नहीं रुके उन्होंने फिल्मों और कला की समझौता को लेकर ये सलाह तक दे दी, बोले, हमें केवल उन फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई गई फिल्मों की तलाश करनी चाहिए जो अपनी कला में समझौता नहीं करता हो। फिर चाहें वे बड़े बजट की हो या छोटे बजट की। हमें कला पर ध्‍यान देना चाहिए। 

संतोष शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने में रही सफल

हंसल मेहता ने FFI पर तंज कसते हुए कहा, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फिर से ऐसा कर दिखाया, उनका स्ट्राइक रेट और फिल्मों का चयन बेहद उम्दा हैं। लापता लेडीज़ ऑस्कर में आने से चूक गई यूनाइटेड किंगडम की हिंदी भाषा की फिल्म संतोष शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने में सफल रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵