back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर है, जमीन पर कहीं नहीं – संबित पात्रा

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो सिर्फ ट्विटर पर ही है, जमीन पर कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा रायपुर में स्थापित किए जा रहे अमर जवान ज्योति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति अमर है और इसे बुझाया नहीं गया है। पात्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा, आज एक महत्वपूर्ण दिन है और हम सब महात्मा गांधी को प्रणाम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा विकास की राजनीति की है जबकि राहुल गांधी घृणा की राजनीति करते हैं। कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर ही नजर आते हैं और अगर वो इतनी मेहनत जमीन पर करते तो शायद 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुछ सीटें मिल जाती । पात्रा ने एक बार फिर से हिंदू और हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी के बयानों और ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं के खिलाफ बोल कर आंनद का अनुभव करते हैं और यही उनकी घृणा की राजनीति है। दरअसल , महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू जि़ंदा हैं! –आईएएनएस एसटीपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...