back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हंगाम से लोकसभा में नहीं पूरा हो पाया प्रश्नकाल, वित्त मंत्री ने पेश किया ट्रिब्यूनल रिफार्म्स बिल

नई दिल्ली, 2 अगस्त(आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामा जारी है। अगस्त में भी सरकार और विपक्ष के बीच सदन में बहस के लिए मुद्दों के चुनाव में मतभेद के कारण सोमवार को भी हंगामा हुआ। सोमवार को हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया। हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने ट्रिब्यूनल में सुधार से संबंधित ट्रिब्यूनल रिफार्म्स बिल 2021 को पेश किया। इस बिल के माध्यम से विभिन्न ट्रिब्यूनल की व्यवस्था को समाप्त कर न्याय प्रणाली को सरल और व्यावहारिक बनाने की तैयारी है। हंगामे के कारण तीसरी बार साढ़े तीन बजे तक के लिए सदन स्थगित हुआ। सोमवार को दिन में 11 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वालीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को लोकसभा में बधाई दी गई। सभी सदस्यों ने पीवी सिंधू की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ तो विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस सहित विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए पेगासस जासूसी कांड पर बहस की मांग की। विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पहले दिन में 12 बजे स्थगित हुई। इसके बाद फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा में सदन पटल पर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने द ट्रिब्यूनल्स रिफार्म्स बिल, 2021 पेश किया। हंगामे के कारण एक बार फिर लोकसभा को दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया। दोपहर दो बजे से फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो तीरथ सिंह रावत, मोहन मांडवी आदि सांसदों ने नियम 377 के तहत जरूरी मुद्दे उठाए। इस दौरान फिर विपक्ष ने हंगामा शुरू किया तो सदन की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक स्थगित हो गई। बता दें कि बीते 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है और 13 अगस्त तक संचालन होना है। लेकिन, पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों और महंगाई जैसे विषयों पर बहस की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों में कामकाज सुचारु रूप से अब तक नहीं चल पाया है। सरकार का कहना है कि विपक्ष गैर जिम्मेदराना व्यवहार करते हुए सदन जानबूझकर चलने नहीं दे रहा है। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵