back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने सांसद रघुनाथ महापात्रा के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य और प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का रविवार को कोरोना से ओडिशा के अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महापात्रा को पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने की दिशा में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, रघुनाथ महापात्र का निधन कला क्षेत्र के लिए बड़ी नुकसान है। पारंपरिक मूर्तिकला के प्रतिभाशाली मूर्तिकार को तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, राज्य सभा सांसद और प्रसिद्ध मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा के निधन का दुखद समाचार पा कर व्यथित हूं। शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति! उल्लेखनीय है कि महापात्रा का रविवार को कोरोना से ओडिशा के एक अस्पताल में निधन हो गया। 78 वर्षीय महापात्रा की गत सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई थी। पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्रा को 2018 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

आर्यन मान बने DUSU के नए प्रेसिडेंट, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी और वेतन भत्ता?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में इस बार ABVP ने धूम मचा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories