back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति ने देखा सेल्युलर जेल नेशनल मेमोरियल

– पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया नई दिल्ली, 26 फरवरी (हि.स.)। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार को पोर्ट ब्लेयर पहुंचे जहां उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने सेल्युलर जेल नेशनल मेमोरियल का दौरा करके स्वाधीनता सेनानियों की स्मृति को नमन किया। यह भारत के राष्ट्रपति के रूप में केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की उनकी पहली यात्रा थी। पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, कमांडर-इन-चीफ अंडमान और निकोबार कमान और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राम नाथ कोविंद ने अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के कर्मियों द्वारा 150 लोगों की त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की। राष्ट्रपति कोविंद ने पहली बार पोर्ट ब्लेयर में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों द्वारा बनाए गए सेल्युलर जेल नेशनल मेमोरियल का दौरा किया। इसने आजादी के लिए भारत के संघर्ष से जुड़े एक पवित्र तीर्थ यात्रा पर जाने की भावनाओं को विकसित किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों ने जेल की एकांत कोठरियों में उत्पीड़न के दौरान अमानवीय यातना को सहन किया। इसके बावजूद उन्होंने साहस, निडरता और सर्वोच्च बलिदान को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि आज पोर्ट ब्लेयर में स्वाधीनता सेनानियों और शहीदों की चरण-रज से पवित्र, सेल्यूलर जेल राष्ट्रीय स्मारक को देखकर भारत के स्वाधीनता संग्राम से जुड़े एक तीर्थ की यात्रा का अनुभव हुआ। सेल्यूलर जेल की संकीर्ण कोठरियों में बंदी जीवन के दौरान अमानवीय यातनाएं सहन करने वाले स्वाधीनता संग्राम के हमारे नायकों ने साहस, निडरता, त्याग एवं बलिदान के विलक्षण उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन महान स्वाधीनता सेनानियों की स्मृति को नमन करता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

आर्यन मान बने DUSU के नए प्रेसिडेंट, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी और वेतन भत्ता?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में इस बार ABVP ने धूम मचा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...