नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाएं हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को बदला लेने की धमकी दी है।
दरअसल, पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और पूरे देश में पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच अब खबर आई है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। इस संबंध में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान में घुसकर एक लाख रुपए के इनामी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी है।
वायरल पोस्ट में क्या कहा गया ?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। पोस्ट में कहा गया है, “सभी भाइयों को जय श्री राम, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बिना किसी गलती के निर्दोष लोग मारे गए। हम जल्द ही इसका बदला लेंगे। पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला हम पाकिस्तान में घुसकर सिर्फ एक व्यक्ति को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा।” बिश्नोई गैंग की जो पोस्ट वायरल हुई है, उसमें लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद की फोटो भी है। इसके अलावा हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस का निशान भी बना दिया गया है।
e5c455a43978acd493e8b1fd62bad664-Bishnoi gang post .webp
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भारत ने 23 अप्रैल को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया। सिंधु जल संधि भी निलंबित कर दी गई है। इस बीच, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।





