back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब पाकिस्तान को कौन बचाएगा? रात में किसका फोन कॉल आया जिसे जयशंकर ने बताया भारत क्या करेगा?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस हमले में 26 निर्दोष हिंदुओं की हत्या के बाद भारत ने साफ कर दिया है कि अब चुप नहीं बैठा जाएगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका को भी भारत की मंशा स्पष्ट कर दी है, “गुनहगारों और उनके पनाहगारों को छोड़ा नहीं जाएगा।

रात में हुआ फोन कॉल, जयशंकर ने बताया भारत क्या करेगा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की। इस बातचीत में अमेरिका ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की। लेकिन जयशंकर ने कहा कि भारत अब केवल शांति की बातें नहीं करेगा, बल्कि जो भी इस हमले में शामिल है, उसे सजा जरूर मिलेगी।

“दुनिया को भारत की मंशा पता चल गई है”

जयशंकर ने एक्स पर खुद इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा “मैंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बात की। इस हमले को अंजाम देने वाले दोषियों और उनके समर्थकों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मार्को रुबियो ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बात की और साफ कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम हमले की जांच में सहयोग करना चाहिए और इस हमले की खुलकर निंदा करनी चाहिए। अमेरिका ने पाकिस्तान से दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

“जरूरत पड़ी तो बम से भी जवाब मिलेगा”

भारत ने कहा है कि वह केवल पानी रोकने या कूटनीतिक दबाव तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अगर जरूरत पड़ी, तो सैन्य कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा। सेना को पूरी छूट दी जा चुकी है और पूरे देश में गुस्सा है।भारत ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि इस बार जवाब कड़ा और निर्णायक होगा। भले ही अमेरिका शांति की अपील कर रहा है, लेकिन भारत अपने नागरिकों की जान लेने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता के लिए खतरा है। अमेरिका भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, कहा-हिंद महासागर में ईरान के 3 जहाज थे, एक को भारत ने दी शरण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...