नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की फिल्म ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। स्क्रीन के ट्रेलर को देखकर दर्शक ये अंदाजा लगा रहे थे कि यह फिल्म काफी एंटरटेनमेंट दिखाएगी। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म और कास्ट की काफी तारीफ हो रही है। वहीं रिलीज के बीते दिन स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां पर कई बड़े सितारे मौजूद रहे।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए ये स्टार्स
फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आए। वह पलक तिवारी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। दरअसल, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इनकी डेटिंग की खबर भी सुनने को मिलती है। हालांकि आप दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इसका खुलासा तो अभी तक नहीं हुआ है ना ही दोनों ने इस बात को स्वीकारा हैं।
श्वेता तिवारी
पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर बेटी को सपोर्ट करने के लिए श्वेता तिवारी भी आईं। वह अपने बेटे के साथ आई थीं। श्वेता ने भूतनी फिल्म के लोगो वाली एक टी शर्ट भी पहनी थी। इन मां बेटी दोनों का बॉन्ड दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है।
संजय दत्त की धमके वाली एंट्री
फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर संजय दत्त की शानदार एंट्री हुई। बॉडीगार्ड से घिरे हुए संजय दत्त इवेंट में शामिल हुए। ब्लैक कलर के आउटफिट में वह खूब जम रहे थे। संजय दत्त ने एक इवेंट में फिल्म देखने की अपील भी की थी और कहा था कि यह फिल्म बहुत आगे तक जाएगी।
शहनाज गिल
‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर शहनाज गिल भी नजर आईं। पलक ने शहनाज को देखते ही गले लगा लिया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। आपको बता दें कि शहनाज गिल ने हाल में ही एक नई कार्ड खरीदी है।
दिव्यंका त्रिपाठी
थे भूतनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दिव्यंका त्रिपाठी को देखा गया दिव्यंका त्रिपाठी इस दौरान लाल कलर के सूट में नजर आई वह श्वेता तिवारी के साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं।





