back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sanjay Dutt की ‘द भूतनी’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब Ajay Devgn की ‘रेड 2’ से टकराएगी फिल्म

संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया था यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। संजय दत्त इस समय अपनी फिल्म भूतनी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। और अब ये फिल्म अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ से टकराने वाली है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किसका जादू सिनेमाघरों में चलता है। 

संजय दत्त ने क्या खुलासा 


संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि फिल्म पोस्टपोन हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने नई डेट का खुलासा भी किया। इंस्टाग्राम के अलावा संजय दत्त ने ट्विटर में भी पोस्ट करके लिखा, ‘इंसान मोहब्बत वाली डेट फिक्स कर सकता है, भूतनी के आने की नहीं… वो कब आएगी, कैसे आएगी, ये सिर्फ वही जानती है। लगा था 18 अप्रैल को आएगी लेकिन अब आ रही है 1 मई को, तैयार रहना. द भूतनी- 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में।’

फिल्म की कास्ट 


आपको पता दें कि, इस फिल्में संजय दत्त के अलावा मौनी रॉय,पलक तिवारी जैसे कई बड़े कलाकार भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय और पलक तिवारी भूतनी के किरदार में नजर आरही है। फिल्म में मौनी रॉय का ‘नागिन नहीं हूं मैं’ वाला डायलॉग काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे है। जबसे फिल्म का ट्रेलर आया है फिल्म की कास्ट लगातार कोई न कोई इवेंट में दिखाई दे रही है।   

किसका चलेगा बॉक्स ऑफिस पर जादू 


‘द भूतनी’ अब 18 अप्रैल की जगह 1 मई को रिलीज होने जा रही है वहीं इस दौरान फिल्म अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ से टकराने वाली है। इस फिल्म से अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनाकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन ने ‘रेड’ में ईमानदार आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, अब इसका सीक्वल ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज के लिए तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵