back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhootnii में भूत भगाते दिखेंगे Sanjay Dutt, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

संजय दत्त की फिल्म 'भूतनी' की डेट का खुलासा हो गया है। एक्टर ने बीते दिन फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया जिसमें फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में अब तक कई हॉरर कॉमेडी फिल्में आई और लगातार दर्शकों के दिलों में छा गई। तो वहीं संजय दत्त भी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूतनी’ में दिखाई देंगे। एक्ट्रेस फिल्म में भूत भगाने वाले बाबा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा नया अपडेट शेयर किया है उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। 

भूत भगाने वाले बाबा का किरदार निभाएंगे संजय दत्त 

संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में संजय दत्त हाथों में तलवार लेकर खड़े हैं उसे तलवार में आग जलती हुई नजर आ रही है इसके साथ ही बैकग्राउंड में एक भूतिया घर नजर आ रहा है तुम्हारी बगल पेड़ में कुछ भूत के इमोजी भी बने हुए हैं। इसके साथ ही पोस्टर में लिखा है भूत प्रेत जिन्न पिचाश बाबा लगाएंगे सब की वाट। इसके साथ थी एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए भी कैप्शन में लिखा,”जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जायेंगे डर के भाग,बाबा लगायेंगे सबकी वाट”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

फिल्म ‘भूतनी’ की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। संजय दत्त ने पोस्ट शेयर करते हुए इसका अनाउंसमेंट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इस फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा। आपको पता दें कि, इस फिल्में संजय दत्त के अलावा मौनी रॉय,पलक तिवारी जैसे कई बड़े कलाकार भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

दर्शकों के मन में इस समय हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज बना हुआ है पिछले साल भूल भुलैया 3 और स्त्री 2 ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। तो वहीं अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिर भूतनी में संजय दत्त खुद भागने वाले बाबा का किरदार बनाकर लोगों के दिलों में अपने लिए कैसी जगह बना पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...