back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“सिर्फ एक व्‍यक्ति को मारेंगे, जो लाख के बराबर होगा” बिश्नोई गैंग की पाकिस्तान को धमकी, पोस्ट वायरल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्‍तान को बदला लेने की धमकी दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाएं हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्‍तान को बदला लेने की धमकी दी है। 

दरअसल, पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और पूरे देश में पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच अब खबर आई है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। इस संबंध में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान में घुसकर एक लाख रुपए के इनामी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी है।

वायरल पोस्ट में क्या कहा गया ?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। पोस्ट में कहा गया है, “सभी भाइयों को जय श्री राम, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बिना किसी गलती के निर्दोष लोग मारे गए। हम जल्द ही इसका बदला लेंगे। पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला हम पाकिस्तान में घुसकर सिर्फ एक व्यक्ति को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा।” बिश्नोई गैंग की जो पोस्ट वायरल हुई है, उसमें लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद की फोटो भी है। इसके अलावा हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस का निशान भी बना दिया गया है।

e5c455a43978acd493e8b1fd62bad664-Bishnoi gang post .webp

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भारत ने 23 अप्रैल को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया। सिंधु जल संधि भी निलंबित कर दी गई है। इस बीच, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...