back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 11 हुए

यरुशलम, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। इजरायल में रविवार को ओमिक्रॉन कोरोना वेरिएंट के मामलों की संख्या 11 हो गई थी। ये जानकारी इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 4 नए मामलों में से 2 ऐसे यात्री हैं जो हाल ही में फ्रांस से लौटे हैं। दोनों को कोरोना के खिलाफ फाइजर वैक्सीन की तीन खुराके मिली हैं। तीसरे मामले में संक्रमित व्यक्ति को फाइजर की तीन खुराकों का टीका लगा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक यात्री के संपर्क में आने के बाद वह इस वेरिएंट से संक्रमित हो गया था। एक व्यक्ति अमेरिका से लौटा और उसे मॉडर्ना वैक्सीन की तीन खुराके मिली हैं। इसके बावजूद भी वह ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गया। यह चौथा मामला है। मंत्रालय के अनुसार, वेरिएंट के अन्य 24 मामले इजरायल से हैं, लेकिन उनके जीनोमिक सीक्वेंसींग टेस्ट के परिणाम अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। यह नोट किया गया कि 24 में से 16 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, या आधे साल से ज्यादा समय पहले ठीक हो गए थे। वेरिएंट के लिए 14 अन्य मामलों का भी परीक्षण किया गया है लेकिन रिपोर्ट आना बाकी है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵