back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर मामले में शुरू किया बड़ा एक्शन

नोएडा इंजीनियर मौत केस की जांच के लिए 3 सदस्यीय विशेष टीम ने मंगलवार से अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस की यह टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट पेश करेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। नोएडा के सेक्टर-150 में 16 जनवरी को युवराज की कार निर्माणाधीन मॉल साइट के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गई थी। उस गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा अवरोधक नहीं था, जिससे लापरवाही के आरोप सामने आए।

एमजेड विश्टाउन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है

इस मामले में पुलिस ने एमजेड विश्टाउन के मालिक और नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नालेज पार्क थाना पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। वहीं, इस घटना के बाद लोटस ग्रीन पर भी मामला दर्ज किया गया था।

SIT ने मंगलवार से जांच शुरू कर दी है

घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस केस की जांच के लिए 3 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में गठित SIT ने मंगलवार से जांच शुरू कर दी है। टीम ने नोएडा सेक्टर-6 में जाकर मामले की स्थिति की जानकारी ली और मृतक के परिवार से भी बातचीत की। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि जांच के सभी पहलुओं पर गहनता से काम किया जा रहा है और परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की गई है।

इस घटना की जांच रिपोर्ट पांच दिन के भीतर तलब

SIT में मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और PWD के मुख्य अभियंता अजय वर्मा भी शामिल हैं। यह टीम दोपहर करीब 12 बजे नोएडा विकास प्राधिकरण (NDMA) के दफ्तर पहुंची और वहीं से जांच शुरू की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच रिपोर्ट पांच दिन के भीतर तलब की है। इस मामले में सरकार ने नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम को पद से हटा कर प्रतीक्षारत कर दिया है। अभी तक NDMA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर नई नियुक्ति नहीं की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵