back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति पद की न इच्छा, न आकांक्षा : नीतीश

जमुई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एकबार फिर विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाये जाने की खबरों को नकार दिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की न इच्छा है और न आकांक्षा है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से काम कर रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने समाज सुधार अभियान के तहत जमुई पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने जब राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार होने की चर्चा के संबंध में पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी बातों में न कोई दिलचसपी है न कोई रूचि है। उन्होंने कहा कि मै ऐसी चर्चा से खुद आश्चर्यचकित हूं। जब उनसे पूछा गया कि आपके पार्टी के मंत्री भी कह रहे हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा, वे ऐसे ही बोल रहे हैं। इनसब से हमलोगों को कोई लेना देना नहीं। न कोई बात है ओर न अब तक कोई चर्चा है। हमसे कोई चर्चा करे तब तो। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दिलचस्पी और रूचि नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी दिलचस्पी समाज सुधार में है, विकास में है। समाज में प्रेम का, भाई चारे का भाव हो इसी में दिलचस्पी है। इसी को लेकर शुरू से काम कर रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। पत्रकारों द्वारा इस पद के ऑफर मिलने के संबंध में पूछा गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें न मेरी कोई रूचि है और नहीं आकांक्षा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनके सामने इसका प्रस्ताव रखा है। प्रशांत किशोर राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चाहते हैं और नीतीश के समर्थन के लिए दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधा है। चर्चा यहां तक की गई है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार से भी प्रशांत किशोर इस मामले पर मिल चुके हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵