back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET पेपर लीक कांड में नया मोड़, तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार पर लगे गंभीर आरोप, जानें कौन है प्रीतम?

NEET Exam 2024: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस संबंध में विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए जायेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET पेपर लीक मामले को लेकर पूरा विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब इस मामले में नयी कड़ी निकल कर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार भी नीट परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर का साथ देने को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल नीट परीक्षा से एक दिन पहले नीट परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह और परीक्षार्थी को जिस सरकारी गेस्ट हाउस में ठहराया गया था, उसको तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम ने ही बुक करवाया था। 

प्रीतम ने यह बुकिंग गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप के माध्यम से कराया था

यह मामला गेस्ट हाउस के कर्मचारी के बयान के बाद सामने आया है। उसने बताया कि प्रीतम ने ही फ़ोन के माध्यम से इस सरकारी गेस्ट हाउस में कमरे की बुकिंग करवाई थी। इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि नीट परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम ने बुक करवाया था।

प्रीतम ने यह बुकिंग गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप के माध्यम से कराया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आगे कहा कि गेस्ट हाउस से जिन लोगों को पकड़ा गया है, वे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम के करीबी हैं। प्रीतम ने अपने रुतबे का दवाब बनाकर इस सरकारी गेस्ट हाउस में बुकिंग करवाई थी। 

प्रीतम कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं

विजय सिन्हा ने बताया कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र भी जारी नहीं किया गया था। लेकिन फिर भी वहां पर ये लोग रुके थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस संबंध में विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए जायेंगे। जानकारी के अनुसार प्रीतम कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें अगस्त 2022 में तेजस्वी यादव का सरकारी निजी सचिव बनाया गया था। प्रीतम बिहार के मुंगेर जिले से संबंध रखते हैं। 

सिकंदर और उसके भतीजे अनुराग यादव पेपर लीक मामले में गिरफ्तार

प्रीतम कुमार ने नीट परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के कहने पर गेस्ट हाउस में बुकिंग करवाई थी। सिकंदर यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सिकंदर ने अपने भतीजे अनुराग यादव के नाम से इस सरकारी गेस्ट हाउस की बुकिंग करवाई थी। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि बिहार पुलिस ने सिकंदर और उसके भतीजे अनुराग यादव को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अनुराग यादव ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि उसके फूफा सिकंदर ने गेस्ट हाउस में नीट परीक्षा 2024 के लीक पेपर को रटवाने का पूरा इंतजाम किया हुआ था। अनुराग यादव ने पुलिस को बताया कि नीट लीक पेपर को रटवाने वाले दोनों आरोपी अमित कुमार आनंद और नीतीश कुमार हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: नीट छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी CBI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵