back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार जल्द कराएगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की दोबारा परीक्षा, UPPRBP को निर्देश किया जारी

UPPRBP: जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए री-एग्जाम(दोबारा से परीक्षा) की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन उसमे गड़बड़ी पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया था। अब उत्तर प्रदेश पुलिस की इस 60 हजार से अधिक पदों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 

UPPRPB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर री-एग्जाम की डेट निकाल सकती है

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए री-एग्जाम(दोबारा से परीक्षा) की तैयारी कर रही है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर री-एग्जाम की डेट निकाल सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी उम्मीदवारों के लिए घोषणा की थी कि यूपी पुलिस के एग्जाम रद्द होने के 6 महीने बाद दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि उत्तर प्रदेश बोर्ड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के एग्जाम के लीक होने और कई तरह की गड़बड़ी के सामने आ जाने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा को दोबारा कराने की घोषणा की थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है। जल्द ही यूपी बोर्ड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। 

उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न के उत्तर देने होंगे

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम की डेट और एडमिट कार्ड को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सभी उम्मीदवार री-एग्जाम से कुछ दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए बोर्ड अपनी वेबसाइट में नोटिफिकेशन जारी कर देगा। 

जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्ट में कराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न के उत्तर देने होंगे। हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किये गए हैं। जिसको हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जायेगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...