नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET परीक्षा में धांधली की एक बड़ी खबर सामने आयी है। यह खबर NEET पेपर लीक मामले से जुडी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी छात्र अनुराग यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमे आरोपी छात्र ने कुबूल किया कि जो प्रश्न पत्र लीक हुआ था, वही नीट की परीक्षा में आया था। जिसमे पूरे के पूरे प्रश्न वही थे। आरोपी छात्र अनुराग यादव नेपुलिस को बताया की उसके पास यह लीक पेपर एक दिन पहले ही आ गया था।
आरोपी छात्र अनुराग यादव ने बताया कि उनके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने लीक पेपर के लिए सेटिंग कर रखी थी। उन्होंने मुझे कोटा से पटना बुलवाया था। उन्होंने मुझे नीट परीक्षा के एक दिन पहले 4 मई 2024 की रात्रि को एक सेंटर में छोड़ दिया था। जहां मुझे नीतीश कुमार और अमित आनंद ने नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी और रात को मुझे उसे पढ़ाया और अच्छी तरह से पेपर को रटवाया था।
जब मै अगले दिन 05 मई 2024 को नीट की परीक्षा के लिए अपने सेंटर डीवाई पाटिल स्कूल पंहुचा तो नीट की परीक्षा में वही पेपर आया था, जो मुझको रटवाया गया था। आरोपी छात्र अनुराग ने पुलिस को बताया कि वह नीट की परीक्षा दे ही रहा था कि पुलिस वहां आकर उसको पकड़ कर ले जाती है। अनुरागपु के सामने अपने आरोप को स्वीकार लेता है। आरोपी छात्र अनुराग यादव ने यह बयान शास्त्रीनगर में दरोगा तेज नारायण सिंह के सामने दिए हैं।सविादल य
आरोपी छात्र की आयु 22 वर्ष है, जो कि परिदा थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल किया है और अपने बयान में कहा है कि वह बिना किसी दवाब और भय के यह बयान दे रहा है। आरोपी छात्र अनुराग यादव के अनुसार वह अपनी नीट की परीक्षा की तैयारी कोटा के एलेन कोचिंग सेंटर में कर रहा था। लेकिन उसके फूफा सिंकदर यादवेंदु ने उसको बिहार बुलवा लिया और लीक पेपर की तैयारी कराई। जिसके आरोप में आरोपी छात्र की परीक्षा के दौरान गिरफ्तारी हो गयी थी। आरोपी छात्र के फूफा सिंकदर यादवेंदु को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसमे सिंकदर यादवेंदु ने अपना जुर्म कुबूल किया है। सिंकदर यादवेंदु पटना के नगर परिषद दानापुर में जूनियर इंजीनियर है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





