back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET Paper Leak: NEET परीक्षा में खामियों का अंबार, पटना और गोधरा की घटना NTA की साख पर उठा रहे सवाल

NEET परीक्षा के दिन पटना में पुलिस ने एक सॉल्वर गैंग को पकड़ा। जिसने ये स्वीकार किया कि उसने नीट का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पहले 26 छात्रों को सॉल्व कराया था। वहीं गोधरा में पूरा सेंटर बिका था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  NEET परीक्षा और उसके रिजल्ट पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ जहां लोग कह रहे हैं कि नीट की परीक्षा में भयंकर धांधली हुई है। तो वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री से लेकर नीट की परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था NTA इसे सिरे से नकार रहे हैं। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। जिसके सामने आने के बाद NTA की पवित्रता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। दरअसल नई जानकारी के अनुसार पटना में नीट का पेपर लीक हुआ था। वहीं गोधरा में पूरा सेंटर ही बिका हुआ था। जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

नीट परीक्षा पर क्यों उठ रहे सवाल?

नीट परीक्षा पर सवाल उठाने के कई कारण हैं। जिनमें ये 5 कारण प्रमुख हैं।

1. एक साथ 67 बच्चों का परीक्षा में टॉप करना। जबकी इससे पहले एक या दो बच्चे ही परीक्षा में टॉप करते थे।

2. एक ही सेंटर से 8 छात्रों का टॉप करना। उन छात्रों में से 6 छात्रों का रोल नंबर एक क्रम में है।

3. 1563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देना। जबकि आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी उम्मीदवार को ग्रेस मार्क्स दिया गया हो।

4. नीट परीक्षा के दिन पटना में सॉल्वर गैंग्स का पकड़े जाना। दरअसल 5 मई को पटना पुलिस ने एक सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार किया। जिसने ये कबूल किया कि उन्होंने नीट परीक्षा से एक दिन पहले कई छात्रों को परीक्षा का पेपर सॉल्व कराया था।

5. गुजरात के गोधरा में पूरा सेंटर ही सेट होना। जहां पर हजारों किलोमीटर दूर से बच्चे जाकर परीक्षा दिए।

गोधरा में एग्जाम सेंटर सेट होना

दरअसल गुजरात के गोधरा में एक सेंटर पूरी तरह से बिका हुआ था। यहां के जलाराम स्कूल में 30 छात्रों को गलत तरीके से परीक्षा दिलाई गई। इस सेंटर पर छात्रों से कहा गया कि जो उत्तर जानते हैं उसे मार्क कर दें। बाकि हम कर देंगे। हालांकि इसकी सूचना गुजरात पुलिस को पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने एक्जाम सेंटर को अपने कब्जे में ले लिया और प्रशासन की देखरेख में ये एग्जाम दोबारा हुआ।

पूरा एग्जाम सेंटर ही था बुक

इस मामले में अब ये जानकारी सामने आई है कि वड़ोदरा के परशुराम रॉय नामक एक व्यक्ति ने स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा से सेटिंग कर पूरा सेंटर ही बुक करा लिया था। जिसमें इस स्कूल का एक शिक्षक तुषार भट्ट भी शामिल था। मजेदार बात ये है कि एनटीए ने इस स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा को ही डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बनाया था। पुलिस के द्वारा जांच में स्कूल के शिक्षक तुषार भट्ट की कार में 7 लाख रुपेये मिले थे। इसके अलावा उसके ऑफिस से भी 2.30 करोड़ का चेक मिला था। 

पटना में क्या हुआ था?

नीट की परीक्षा 5 मई को थी। पटना के शास्त्री नगर इलाके में स्थित डीएवी स्कूल में परीक्षा का सेंटर था। 5 मई से पहले वाली रात को एक सॉल्वर गैंग ने कुछ छात्रों को नीट का प्रश्नपत्र सॉल्व कराया था। इस संबंध में पटना पुलिस ने इसी सेंटर पर परीक्षा देने वाले एक छात्र आयुष को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में छात्र ने उक्त बातें बताई थी। उसने कहा था कि एक हॉस्टल में कुल 26 छात्रों को नीट परीक्षा के पेपर और उसके उत्तर उपलब्ध कराये गए थे।

पटना पुलिस को छापेमारी में मिले जले कागज

जिसके बाद पटना पुलिस ने उस हॉस्टल में छापेमारी की। छापेमारी में वहां पर कुछ कागज जले नजर आए। उनको इकठ्ठा कर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए एनटीए से ओरिजनल प्रश्न पत्र मांगा, लेकिन एनटीए ने पुलिस को प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया। 

नीट परीक्षा में इस तरह की गड़बड़ी की सूचना आने के बाद से छात्रों का एनटीए से भरोसा उठ गया है। छात्र दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की फिल्‍म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विक्रांत मैसी की फिल्‍म 'द साबरमती रिपोर्ट' में गोधरा ट्रेन कांड को दिखाया गया हैं उसकी सच्चाई बताई गई हैं। 27 फरवरी,...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵