नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में एक महिला ने अपने पड़ोसी के बच्चे की हत्या कर उसका शव वॉशिंग मशीन में छिपा दिया। बताया जा रहा है कि महिला की बच्चे के पिता से दुश्मनी थी। राधापुरम पुलिस ने मृत बच्चे की पहचान संजय के रूप में की है। वह कंस्ट्रक्शन वर्कर विगनेश का बेटा था। संजय अपने घर के पास सुबह खेल रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो गायब हो गया। उसकी मां उसे ढूंढ़ती रही पर उसका कही पर भी पता नहीं लगा।
मृत बच्चे के पिता ने पुलिस में कराई कंपलेंट
इसके बाद विगनेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को संजय का शव बोरी में बंधा हुआ वॉशिंग मशीन के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने बॉडी को कन्याकुमारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।
मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारी
पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। सुपरीटेडेंट ऑफ पुलिस एन सिलमबरासन और डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस आर योगेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। इसी बीच पुलिस ने पड़ोसी थंगमल को गिरफ्तार कर लिया और उससे सवाल जवाब किया।
थंगमल के बेटे की एक्सीडेंट में हुई थी मौत
सूत्रों से पता लगा कि थंगमल और विगेनेश के बीच पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुश्मनी के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है। वो इस बात की छानबान कर रहे हैं कि कोई और हत्या में शामिल है कि नहीं। थंगमल ने हाल ही में अपने बेटे को एक्सीडेंट में गंवा दिया। पुलिस यह चेक कर रही है कि उसकी मानसिक हालत ठीक है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले एक महिला ने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर शव को पड़ोस के बल्डिंग की छत पर फेंक दिया था। उस पर यह दवाब था कि उसके तीसरी बेटी हुई है। उसने पुलिस में झूठी रिपोर्ट भी कराई थी।




