back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग का IPO लॉन्च, केवल 15 हजार से कर सकते हैं अप्लाई

Bajaj Housing Finance का IPO लॉन्च हो चुका है जिसके लिए 9 सितंबर से 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। इसका एक लॉट 214 शेयर का है जिसका प्रति शेयर भाव 66-70 रुपये है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बजाज ग्रुप का आईपीओ बाजार (Bajaj Housing Finance IPO) में लॉन्च हो चुका है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 6500 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका एक लॉट 214 शेयर का है जिसका प्रति शेयर भाव 66-70 रुपये है। केवल 15000 रुपये लगाकर इस आईपीओ में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है।

11 सितंबर तक उठा सकते हैं इसका फायदा

आईपीओ में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए बजाज हाउसिंग ने आईपीओ लॉन्च किया है जिसमें आप 11 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं। इस आईपीओ का लॉन्च साइज 6560 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 937,142,858 शेयर बाजार में उतारे हैं जिसमें 508,571,429 फ्रेश शेयर हैं जिसकी कीमत 3560 करोड़ रुपये है। जबकि बात करें शेयर ऑफर फॉर सेल की तो यह आंकडा 428,571.429 है जिसकी कीमत 3000 करोड़ रुपये है।

शेयरहोल्डर वर्ग में कौन अप्लाई कर सकता है

आईपीओ की कट ऑफ डेट तक जिस भी व्यक्ति के पास बजाज हाउसिंग या बजाज फिनसर्व का एक भी शेयर पास है तो वह व्यक्ति बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ में शेयरहोल्डर कैटेगरी में बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ की कट ऑफ डेट 30 अगस्त थी।

शेयरहोल्डर वर्ग में बिड लगाने का क्या फायदा है

जो निवेशक शेयरहोल्डर वर्ग में अप्लाई करने के पात्र हैं वह दो तरह से अप्लाई कर सकते हैं। पहला- वे रिटेल और नॉन इंस्टिट्यूटनल निवेशक की कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं जबकि दूसरे तरीके के तहत वह शेयरहोल्डर वर्ग में भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आईपीओ अलॉटमेंट के चांस दोगुने हो सकते हैं। हालांकि किसी भी परिस्थिति में शेयर के भाव में बदलाव नहीं होगा और सभी निवेशकों के लिए भाव एक समान रहेगा। निवेशकों के एक लॉट खरीदने के लिए 14,124 रुपये खर्च करने पडेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...