नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 71 लोकसभा सांसदों ने भी मंत्री की शपथ ली है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार एक्शन में आ गयी है। वे जल्द से जल्द सभी अहम मुद्दों पर अपना फैसला लेना चाह रही हैं। इन्हीं में से एक मुद्दा 8वां वेतन आयोग लागू करने का सामने आ रहा है।
इसके लिए मोदी सरकार की जल्द ही योजना बनाने की संभावना है
जानकारी के अनुसार मोदी सरकार जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि केंद्र सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। मोदी सरकार ने जनवरी 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था। मोदी सरकार अब जल्द ही 8वां वेतन आयोग लागू करने के लिए योजना बना सकती है। मोदी सरकार जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है। इसके लिए मोदी सरकार की जल्द ही योजना बनाने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार में करीब 1 करोड़ से भी अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी हैं। जैसे ही मोदी सरकार जनवरी 2026 को 8वां वेतन आयोग लागू करेगी, इसका लाभ इन सब कर्मचारियों को होगा।
जानकारी के अनुसार 8वां वेतन आयोग 3.68 गुना पर फिटमेंट फैक्टर सेट कर सकता है
इसलिए इन सभी कर्मचारियों की नजर भी 8वें वेतन आयोग के गठन पर बनी हुई है। मोदी सरकार इसके गठन को हरी झंडी देकर इन सभी सरकारी कर्मचारियों को खुश करना चाहती है। 8वां वेतन आयोग के गठन हो जाने के बाद वह केंद्र सरकार को सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने को लेकर अपनी सिफारिश सौपेगा। देश में केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 1946 में वेतन आयोग की स्थापना की गई थी।
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 8वें वेतन आयोग के गठन से 49 लाख के करीब सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख के करीब पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार 8वां वेतन आयोग 3.68 गुना पर फिटमेंट फैक्टर सेट कर सकता है। अगर 8वां वेतन आयोग इस फैक्टर के हिसाब से वेतन में बढ़ोतरी करता है तो जिस कर्मचारी का वेतन 18,000 है तो उनके वेतन में फिटमेंट फैक्टर अप्लाई करने पर उनका वेतन 8 हजार रुपये बढ़ सकता है। जिससे उसका वेतन बढ़कर 26 हजार हो सकता है। यह जानकारी केवल अनुमान है। असली जानकारी तो 8वां वेतन आयोग लागू हो जाने के बाद ही सामने आएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.com





