back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDA की मीटिंग में नरेंद्र मोदी का पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार; प्रधानमंत्री ने लगाया गले, देखें वीडियों

NDA Meeting: संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक में नीतीश कुमार जब पीएम मोदी से मिले तो वो उनके पैर छूने की कोशिश में झुके, जिसको पीएम मोदी ने बीच में ही रोक लिया...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने के बाद आज शुक्रवार (7 जून) को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक की गई। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों ने सर्वसम्मित के साथ नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुन लिया है। जिसका समर्थन एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने भी किया। इस दौरन नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वयरल हो रहा है। जिसमें वो पीएम मोदी से मिलने के दौरान उनके पैर छूने की कोशिश करते नजर आ रहें थे।

नीतीश कुमार पीएम मोदी का पैर छूने की कोशिश करते दिखे

दराअसल, संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। इस बैठक में बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। साथ ही बैठक में कई और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। इस दौरान नीतीश कुमार जब पीएम मोदी से मिले तो उनके पैर छूने की कोशिश करते दिखे। जिसको पीएम मोदी ने बीच में ही रोक लिया और दोनों नेता गले लग गए। इस घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

NDA की बैठक में नीतीश कुमार ने किया विपक्ष पर तंज

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता बनाए जाने का सर्मथन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की और उन्होंने विपक्ष पर भी खूब तंज कसा। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं। इन्होंने इससे पहले भी पूरे देश की सेवा की है। हम लोग तो अब लगता है, अगली बार जब आप आईएगा न तो इस बार जो इधर-उधर जीत गया है न… अगली बार सब हारेगा.. हमको पूरा भरोसा है।

हम चाहते थे कि आप आज ही लें शपथ

आगे नीतीश कुमार ने कहा कि अब आप आ गए है तो बिहार के सभी काम पूरे किए जाएंगे। यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके साथ मिलकर काम करेंगे। आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे…हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। आपके नेतृत्व में सभी लोग काम करेंगे। सभी पार्टी के लोग खुश हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...