नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी मंत्री के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। ममता बनर्जी के यह करीबी मंत्री कोलकाता के मेयर और टीएमसीसरकार में कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम हैं। इन्होने गैर-मुस्लिमों के लिए कहा है कि जो इस्लाम में पैदा नहीं हुए हैं, वे लोग बदकिस्मत हैं। केवल इस्लाम में जन्म लेने वाले लोग ही किस्मत वाले हैं। बीजेपी ने उनके इस बयान का विरोध किया है और इसको हिन्दुओ की भावनाओं को भड़काने वाला बताया है।
तो इससे हम अपने अल्लाह को खुश कर पाएंगे
यही नहीं ममता बनर्जी के इस करीबी मंत्री फिरहाद हकीम ने 3 जुलाई 2024 के अपने विवादित बयान में कहा कि जिन लोगों का इस्लाम में जन्म नहीं हुआ है, वे सब बदकिस्मत हैं। इसके बाद तो उन्होंने अपने भाषण में हद ही पार कर दी और हिंदुओं को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर हम उन्हें दावत दें सकें(उन लोगों को इस्लाम कबूल करवा सकें) और उनमे ईमान ला सकें(इस्लाम के प्रति झुकाव), तो इससे हम अपने अल्लाह को खुश कर पाएंगे। फिरहाद हकीम टीएमसी के बड़े नेता हैं और ममता बनर्जी के खास हैं।
हमें गैर- मुस्लिम लोगों के बीच इस्लाम का प्रचार करने की आवश्यकता है
फिरहाद हकीम ने यह विवादित भाषण कोलकाता के धोनो धोन्यो स्टेडियम में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद दिया। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हमें गैर- मुस्लिम लोगों के बीच इस्लाम का प्रचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम इन लोगों में से किसी को भी इस्लाम के रास्ते में ला सके, तो हम इसे फैलाकर एक सच्चे मुसलमान सिद्ध होंगे। फिरहाद हकीम ने कहा कि जब इतने सारे लोग इस तरह से टोपी सिर पर पहनकर बैठते हैं तो हम सब मिलकर सबको अपनी ताकत दिखाते हैं। यह हमारी एकता का प्रतीक है और हमको कोई भी दबा नहीं सकता है। ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम के विवादास्पद बयान को लेकर बीजेपी ने इसका विरोध किया है। इसको लेकर ममता बर्नजी सरकार को घेरा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




