back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Politics: मायावती ने दिल्ली में की चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात, सामने आई बड़ी वजह

यूपी की पूर्व सीएम और BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है। इस दौरान, उन्‍होने इलेक्‍शन प्रोसेस को बेहतर बनाने के सुझाव दिए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मायावती ने आज दिल्‍ली में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्‍होने चुनाव प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए है। यह जानकारी चुनाव आयोग के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए निर्वाचन आयोग ने लिखा- मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग के मुख्‍य अधिकारियों ने आज नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से बातचीत की। 

चुनाव प्रक्रिया को और भी बेहतर बनाना- आयोग


अपनी प्रेस रिलीज में आयोग ने कहा कि, वह सभी राजनीतिक दलों के साथ मिलकर काम करना चाहता है। भारत के चुनाव आयोग द्वारा सभी सं‍बधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। आयोग ने कहा कि हमने राष्‍ट्रीय और राज्‍य की क्षेत्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टियों के साथ बातचीत शुरु कर दी है। आयोग के इस कदम से पार्टियां अपने सुझाव और शिकायते सीधे आयोग तक पहुंचा सकती हैं। आयोग ने कहा कि इस पहल का इस्तेमाल चुनाव की प्रक्रिया को और भी बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। यह प्रयास पिछले के दिनों से किया जा रहा था। इस बातचीत से रचनात्‍मक पहल सामने निकलकर आएगा। 

आयोग ने और क्या बताया?


आयोग ने कहा- इस प्रक्रिया को लेकर इससे पहले भी कई बैठक हुई हैंं। कई राजनीति दलों से चर्चा कर उनसे सुझाव मांगे गए हैं। पार्टियों के द्वारा दी गई राय पर भी आयोग अमल करेगा। आयोग ने आगे कहा कि यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार इलेक्‍शन प्रोसेस को और भी मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। आयोग सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता है। 

इससे पहले भी हो चुकी है कई बैठकें


चुनाव आयोग के मुताबिक, आयोग ने बताया कि इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें CEO द्वारा 40 मीटिंग्‍स, DEO द्वारा 800 बैठकें और ERO द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक डेलिगेशन ने भाग लिया था। बता दें, खबर लिखे जाने तक बसपा की ओर से आयोग के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...