back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मायावती ने हरियाणा चुनाव में BSP की हार का ठीकरा जाट वोटरों पर फोड़ा, जातिवादी सोच को बताया कारण

UP की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरियाणा में BSP को मिली हार के लिए राज्य के जाट वोटरों को जिम्मेदार ठहराया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के परिणामों के बाद कई राजनीति दलों में काफी निराशा बनी हुई है। वहीं बीजेपी ने राज्य के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करके एक रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP की मुखिया मायावती ने हरियाणा में उनकी पार्टी की हार का ठीकरा जाट वोटरों पर ही फोड़ डाला।

जाट समाज ने BSP को वोट नहीं दिया


पूर्व मुख्यमंत्री और BSP की मुखिया मायावती ने हरियाणा में मिली हार को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “हरियाणा विधानसभा चुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा किन्तु सामने आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया जिससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अन्तर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांस्फर हुआ।”

अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए


इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और BSP की मुखिया मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स पर दो पोस्ट और किए, जिसमे उन्होंने लिखा “यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बीएसपी से MLA तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं। हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए, यह खास सलाह।


बीएसपी के लोगों द्वारा पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ने के लिए सभी का हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ व आश्वस्त करती हूँ कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। लोगों को निराश नहीं होना है और न ही हिम्मत हारनी है, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तत्पर रहना है। नया रास्ता निकलेगा।”

BSP हरियाणा में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है


बता दें की मायावती की BSP हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। जिसको लेकर वह काफी निराश हैं। उनकी नाराजगी हरियाणा के जाट समाज से है। BSP ने इनेलो के साथ गठबंधन करके हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उसको इसमें कोई भी फायदा नहीं हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...