back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपेंद्र हुड्डा का CM सैनी पर निशाना, कहा- ‘बीजेपी की ट्रेनिंग ही ऐसी है कि झूठ भी बोले तो आत्मविश्वास के साथ’

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस और BJP के नेता अपनी अपनी पार्टी की जीत का दावा करने लगे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर 2024 को संपन्न हो चुके हैं। अब राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों को चुनाव के परिणाम का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही राज्य में कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नायब सिंह सैनी पर जमकर हमला बोला है।

उन्हें इतना आत्मविश्वास BJP की ट्रेनिंग से ही मिला है

मीडिया ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भाजपा का दावा है कि उनको गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर ऐसा कुछ होता भी है तो हमने बात कर रखी है। इसके बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें इतना आत्मविश्वास BJP की ट्रेनिंग से ही मिला है। बीजेपी की ट्रेनिंग ही कुछ ऐसी है कि झूठ भी बोले तो बड़े आत्मविश्वास के साथ।

मुख्यमंत्री सैनी अपनी लाडवा विधानसभा सीट की चिंता करें- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस नेता और रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता ने बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी को चुन लिया है। भाजपा के 10 साल के कुशासन का अंत कर दिया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से मेहनत की है, उससे राज्य में कांग्रेस पार्टी का माहौल बनना शुरू हो गया था। विशेष रूप से जब वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा में आए थे। वहीं कांग्रेस नेता और रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अपनी लाडवा विधानसभा सीट की चिंता करें। क्योंकि हमारी पार्टी कांग्रेस वहां से जीत रही है।।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...