नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो गए है। साथ ही यहां के एग्जिट पोल भी शनिवार को जारी हो गए है। एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एग्जिट पोल पर बात करते हुए कहा कि BJP का डाउनफॉल शुरु हो गया है और देश के लोग इन्हें अलविदा करने के लिए तैयार है।
क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए थे मनीष सिसोदिया
दिल्ली के संगम विहार में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जहां मनीष सिसोदिया गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक शानदार पहल है कि युवाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। इसमें अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले युवा हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा इतिहास बनकर रह जाएगी- मनीष सिसोदिया
भाजपा पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि धीरे-धीरे भाजपा अब इतिहास बनकर रह जाएगी और लोगों को पछतावा होगा कि कभी भाजपा सत्ता में भी थी। आगे उन्होंने कहा, लोग भाजपा को अलविदा कहने के लिए तैयार है साथ ही जल्द भाजपा का डाउनफॉल होने वाला है।
एग्जिट पोल का अनुमान
इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल सकती है। BJP को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है। JJP को 0-2 वहीं अन्य को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान है। बात करें जम्मू कश्मीर की तो वहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 40-48 सीटें, भाजपा को 32 से 37 सीटें, PDP को 6-12 सीटें और अन्य को 6-11 सीटें मिल सकती है।
जहां हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुए वहीं जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए थे। दोनो राज्यों के नतीजे एक ही दिन 8 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे।




