नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर 2024 को हो चुके हैं। अब चुनाव आयोग 8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर देगा। हरियाणा के लोगों के साथ साथ पूरे देश की जनता बेसब्री से हरियाणा के विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रही है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने खूब मेहनत की थी, अब इन सभी राजनीतिक दलों को भी राज्य की जनता के फैसले का इंतजार है। चुनाव आयोग 8 अक्टूबर 2024 की सुबह 8 बजे से वोटिंग की गणना शुरू कर देगा जिसका 8 बजे के बाद पहला रुझान सामने आ जाएगा।
56 साल केंद्र व हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार बनी
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के 58 साल के इतिहास में केवल 2 साल ही केंद्र व राज्य में अलग अलग पार्टी की सरकारे रही हैं। 56 साल केंद्र व हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार बनी। हरियाणा की जनता ने विश्वास टूटने पर 13 विधानसभा चुनाव में से 10 विधानसभा चुनाव में सरकार को बदला है। वहीं BJP को पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए केंद्र में सत्ता में रहने वाली हमारी पार्टी को ही इस बार भी राज्य में सत्ता में लाएगी।
8 अक्टूबर 2024 को हो जाएंगे नतीजे घोषित
वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस बार हरियाणा में हमारी सरकार ही बनेगी, उनका मानना है कि राज्य में अभी तक लगातार तीसरी बार किसी पार्टी की भी सरकार नहीं बन पाई है। इस बार भी ऐसा ही होगा। बता दें कि हरियाणा में वर्ष 1972 में चौधरी बंसी लाल की लगातार दूसरी बार सरकार बनी थी, इसके बाद वर्ष 2009 में भूपेंद्र हुड्डा और वर्ष 2019 में मनोहर लाल खट्टर की हरियाणा में दूसरी बार सरकार बनी थी। सभी राजनीतिक दलों का हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जो भी दावा हो, इस सब का खुलासा 8 अक्टूबर 2024 को हो जाएगा। आप हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को चुनाव आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।




