back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Exit Poll: हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, हैट ट्रिक से दूर रह सकती है BJP

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब चुनाव लड़ी राजनीतिक पार्टियों को नतीजों का इंतजार है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज शाम ढलने के साथ ही हरियाणा के विधानसभा चुनाव खत्म हो गए। अब 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों की नतीजों को लेकर धड़कने बढ़ी हुई हैं। हरियाणा विधानसभा चुनावों की बात करें तो यहां मुख्य पार्टिया थी- कांग्रेस, BJP, INLD, JJP और AAP रहीं। हालांकि इसके अलावा जेजेपी के साथ गठबंधन ने आजाद समाज पार्टी ने भी चुनाव लड़ा था जबकि इनेलो के साथ BSP ने चुनाव लड़ा था। वैसे तो चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को आने वाले हैं लेकिन अलग अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं।

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

चुनाव खत्म होते ही कई प्रतिष्ठित मीडिया एजेंसी ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं जिसमें एक मत यह निकल कर आया है कि BJP सरकार बनाने से दूर रह सकती है जबकि कांग्रेस सरकार बनाने के सबसे करीब नजर आ रही है। दैनिक भास्कर के पोल के मुताबिक BJP को 15-29 सीट मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 44-54 सीट के साथ बहुमत के आंकडे को पार करती हुई दिखाई दे रही है। इनेलो 1-5 सीट और अन्य को 6-9 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है। पीपल्स पल्स के मुताबिक भाजपा को 20-32 सीट मिलने का अनुमान हैं और इस पोल में भी कांग्रेस 49-61 के बीच सीट जीतकर सरकार बना सकती है। JJP को 0-1 और अन्य को 5-8 सीट मिल सकती हैं। आज तक और सी-वोटर के मुताबिक कांग्रेस को 50-58 सीट मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 20-28 सीट मिल सकती हैं।

कहां कितना हुआ मतदान

शाम 5 बजे तक के आंकडे के अनुसार हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर प्रचंड मतदान हुआ है। हरियाणा में 5 बजे तक उपलब्ध आंकडों के हिसाब से अबतक 61 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि जिलेवार बात करें तो हिसार में 64.16 फीसदी वोटिंग हुई और अंबाला में 62.26 फीसदी मतदान हुआ। गुरुग्राम में 49.97 फीसदी के साथ सबसे कम मतदान हुआ। रोहतक में यह आंकडा 60.56 तक पहुंच गया जबकि सोनीपत में 56.69 फीसदी मतदान हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...