back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में टल सकता है राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप ने पोस्टल वोटिंग में जताई गड़बड़ी की आशंका

अमेरिका में टल सकता है राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप ने पोस्टल वोटिंग में जताई गड़बड़ी की आशंका नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित करने की मांग की है। ट्रंप ने कहा कि डाक से वोट से धोखाधड़ी और गलत परिणाम आने की आशंका बढ़ जाएगी। इसलिए चुनाव तब तक स्थगित कर दिए जाने चाहिए। जब तक लोग उचित और सुरक्षित तरीके से वोट करने में सक्षम न हो जाएं। With Universal Mail-In Voting (not Absentee Voting, which is good), 2020 will be the most INACCURATE & FRAUDULENT Election in history. It will be a great embarrassment to the USA. Delay the Election until people can properly, securely and safely vote??? — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 30, 2020 ट्रंप ने इसे लेकर एक ट्वीट में लिखा कि वैश्विक पोस्टल वोटिंग से 2020 का चुनाव इतिहास का सबसे ज्यादा गलत और धोखाझड़ी वाला होगा। यह अमेरिका के लिए बहुत शर्मनाक होगा। ट्रंप ने लोगों के सुरक्षित और उचित तरीके से मतदान करने में सक्षम हो जाने के बाद चुनाव आयोजित कराने का सुझाव दिया। शतक को दोहरे या तिहरे शतक में बदलना नहीं जानते थे सचिन तेंदुलकर : कपिल देव अमेरिका के राज्य कोरोना वायरस महामारी के चलते जन स्वास्थ्य को देखते हुए पोस्टल वोटिंग को आसान बनाना चाहते हैं। इस महीने की शुरुआत में छह राज्य कैलिफोर्निया, उटा, हवाई, कोलोराडो, ओरेगॉन और वाशिंगटन डाक से चुनाव कराने की योजना बना रहे थे। ये राज्य सभी पंजीकृत मतदाताओं को पोस्टल बैलट भेजेंगे, जिसे चुनाव के दिन वापस भेजना होगा। कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव टल सकता है। लेकिन, इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को कोरोना वायरस संकट के कारण टाले जाने की किसी भी संभावना से इनकार कर चुके हैं। हालांकि अब वह पोस्टल वोटिंग में गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव टालने का संकेत दे रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था कि मैंने चुनाव की तारीख टालने के बारे में कभी नहीं सोचा। मैं ऐसा क्यों करुंगा? तीन नवंबर अच्छी तारीख है। राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से ट्रंप के संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने अप्रैल में कहा था कि ट्रंप तारीख बदलने पर विचार कर रहे हैं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया सीजफायर (Iran-US Ceasefire) के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵