back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी की 56 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल लगाएगा किसान मोर्चा

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन की काट के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश की 56 हजार ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल लगाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में और भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल के संयोजन में 56 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से शुक्रवार को विजयदशमी के दिन विजय शंखनाद करेगा। ग्राम किसान चौपाल अभियान के माध्यम से पार्टी विजयादशमी से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक प्रदेश की हर ग्रामसभा में जनसंवाद करेगी। गुरुवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में आयोजित की तैयारी बैठक किसानों की आय दोगुनी करने, उनको समृद्धशाली बनाने की जो योजनाएं विश्व के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही है वह सभी के लिए लाभकारी हों, किसान अपनी आय सरकार के द्वारा दी गई योजनाओं के माध्यम से बढ़ाकर इसका अभियान पूरा करेगा। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल के कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां चाहे सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस हो इनके पास कोई योजना नहीं है, कोई मुद्दा नहीं हैं। यह सभी राजनीतिक पार्टियां केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजाओं से जनता का ध्यान हटाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, राजनीतिक अफवाहों के सौदागर विपक्षी पार्टियों के लोग झूठ, अफवाह, भय पैदाकर राज्य में अराजकता का वातारण पैदा करना चाहते हैं। यूपी का किसान इनके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगा, जिन्होंने किसानों की जमीन हड़पीं। वहीं, कांग्रेस पार्टी और उनके लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। यूपी का किसान इनको समझता है। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...