back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍ली के कई स्कूलों को मिली धमकी पर भड़के केजरीवाल, BJP से पूछा- अब तक एक्‍शन क्‍यों नही?

दिल्‍ली के कई स्‍कूलों को मिली धमकी पर अब आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क गए है। केजरीवाल ने सत्‍ताधारी दल और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में स्कूलों को लेकर बीते कई दिनों से लगातार धमकियां मिल रही है। इन लगातार मिल रही धमकियों ने बच्‍चो के पैरेंट्स के साथ पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ा रखी है। आज राजधानी के द्वारका इलाके के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद फिर राजधानी में और प्रशासन में हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए भेजी गईं इन धमकियों के बाद छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस तरह के धमकियों का तौर बीते कई दिनों से चला आ रहा है।

दिल्‍ली स्‍कूलों के धमकी मामले पर भड़के केजरीवाल 


इस मामले पर दिल्‍ली पुसिल और राज्‍य सरकार पर अब पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं। केजरीवाल ने सत्‍ताधारी दल और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है। उन्‍होंने कहा‍ कि आज तक धमकी देने वाले पर न तो कार्रवाई हुई और न कोई पकड़ा गया। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी हैं।

https://TWITTERcom/ArvindKejriwal/status/1957314157843243246

4 इंजन की सरकार दिल्‍ली में पूरी तरह से फेल


अरविंद केजरीवाल ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्‍ट कर लिखा- दिल्ली के कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। इन स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई एक्‍शन हुआ। बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। भाजपा की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी है। 

बीजेपी की सरकार सुरक्षा में नाकाम- आतिशी 


इस पूरे मामले पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ने भी रेखा सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाया है। उन्‍होने लिखा- दिल्‍ली के स्कूलों में धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है? बच्चे, अभिभावक खौफ में हैं लेकिन भाजपा की चार इंजन की सरकार उनको सुरक्षा देने में नाकाम है।

मामले में स्‍कूलों में तलाशी अभियान जारी 


बता दें कि, आज दिल्‍ली के कई वीआईपी स्‍कूलों को मिली धमकी पर दिल्‍ली पुलिस के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS),मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे थे। साइबर टीमें ई-मेल भेजने वाले का IP एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्‍कूलों में तलाशी अभियान जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...