back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के आरोपों पर BJP सांसद कंगना रनौत का पलटवार- ‘EVM नहीं, दिलों को हैक करते हैं PM मोदी

EVM हैकिंग के आरोपों पर कंगना ने लोकसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी EVM नही जनता के दिलों को हैक करते हैं। बयान के बाद संसद के शीतकालीन सत्र में सियासी माहौल और गरमा गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ईवीएम हैकिंग को लेकर उठा सियासी विवाद और तेज हो गया है। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में तीखा पलटवार किया। SIR (Special Intensive Revision) पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईवीएम नहीं, बल्कि देश के लोगों के दिलों को ‘हैक’ करते हैं और यही वजह है कि जनता बार-बार उन्हें अपना समर्थन देती है।

कंगना रनौत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार ईवीएम पर सवाल खड़े कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जनता का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी पर है, तो विपक्ष को उसे स्वीकार करना चाहिए, न कि हर चुनाव के बाद तकनीक पर शक करना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्यवाही को बाधित करने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रहा है। कंगना ने कहा, ‘विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलने नहीं देना चाहता। कभी ईवीएम, कभी वोट चोरी और कभी अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जाता है।

गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने एसआईआर, वोट चोरी और ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इन आरोपों के जवाब में भाजपा लगातार विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगा रही है।

इससे पहले मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जर्मनी दौरे को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि वह राहुल गांधी के दौरों पर कोई ध्यान नहीं देतीं और न ही उनके बारे में खबरें पढ़ती हैं। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास कोई राजनीतिक मजबूती नहीं है, इसलिए उनके बारे में कहने के लिए भी कुछ खास नहीं है।

राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर भाजपा ने उन्हें ‘पर्यटन वाला नेता’ तक करार दिया है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं और अपने संसदीय कर्तव्यों की अनदेखी करते हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं का भी हवाला दिया है।

कुल मिलाकर, ईवीएम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बढ़ती बयानबाजी ने एक बार फिर संसद के शीतकालीन सत्र का माहौल गरमा दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...