नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के कालका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। प्रदीप चौधरी अपने काफिले के साथ रामपुर ढडू जा रहे थे। वहीं उनके साथ कांग्रेस का एक कार्यकर्ता बाइक पर जा रहा था।
एक गोली गोल्डी नामक व्यक्ति की छाती में लगी है
इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व प्रदीप चौधरी के काफिले का पीछा करने लगे। उन्होंने प्रदीप चौधरी के काफिले पर तीन फायर किए। जानकारी के मुताबिक एक गोली मोटर साइकिल सवार गोल्डी की छाती में लगी है। जिसे नागरिक अस्पताल के सेक्टर 6 में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
चुनाव प्रचार कर रहे थे प्रदीप चौधरी
वहीं काफिले पर हमले के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल बाइक सवार को अस्पताल के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसी को लेकर प्रदीप चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया।
फायरिंग करने वाले बदमाशों की नहीं हुई पहचान
फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे और किस वजह से हमला किया गया। इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सूत्रों से खबर आ रही है कि घायल गोल्डी खेड़ी भी गिनती गैंगस्टर के रूप में की जाती है। आशंका जताई जा रही है कि दुश्मनी की वजह से गोल्डी पर दूसरे पक्षों के बदमाशों ने गोल्डी पर हमला किया है।




