back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K: किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में 2 जवान शहीद, 2 आतंकवादी भी हुए ढे़र

शहीद जवानों को याद करते हुए सेना ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा है- वाइट नाइट कॉर्प्स और सभी रैंक के अफसर शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ हुई गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए और 2 अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शहीद जवानों की फोटो के साथ पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की है। इस अभियान में दो आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए हैं।

एक्स पर पोस्ट कर सेना ने दी श्रद्धांजलि

पोस्ट में लिखा है कि वाइट नाइट कॉर्प्स और सभी रैंक के अफसर शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। शहीद जवानों में नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह शामिल हैं। इसी बीच घायल जवानों को अस्पताल लेकर जाया गया है। साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षा बलों को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुई थी मुठभेड़

मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस की एक संयुक्त सुरक्षा टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छत्रू बेल्ट के नैडगाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। कॉर्प्स ने कहा था कि खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। आतंकवादियों के साथ संपर्क दोपहर 3:30 बजे स्थापित किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के खंडारा, कठुआ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया।

भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, राइजिंग स्टार कोर के जवानों द्वारा खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन प्रगति पर है।”

यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब चिनाब घाटी क्षेत्र में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर 18 सितंबर को पहले चरण में मतदान होना है। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में क्रमशः दूसरे और तीसरे चरण में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵