back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूबे की सियासत में हलचल मचायेगी ये पार्टी, विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर उतारेगी अपना उम्मीदवार

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य के 55 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां चक्रव्यूह की रचना करने में लगी हुई हैं। इसी बीच एक और पार्टी ने सूबे के 55 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कहकर अन्य पार्टियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। हम बात कर रहे हैं झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) की। JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य के 55 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।  

लोकसभा चुनाव 2024 में मिले थे 8.5 लाख वोट

JBKSS महज एक साल पुरानी पार्टी है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में 8.5 लाख वोट प्राप्त की थे। जिसके बाद से सभी बड़ी पार्टियों की नजर में JBKSS पार्टी आ गई है। अब पार्टी के अध्यक्ष के द्वारा किए गए घोषणा ने अन्य दलों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि जिन संसदीय क्षेत्रों में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा था। उन ही विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी जमशेदपुर, खूंटी, गोड्डा आदि संसदीय क्षेत्र की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

रांची में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक साल पुरानी पार्टी ने 8.5 लाख वोट प्राप्त किए। जबकि पार्टी ने बिना कोई पैसा खर्च किए चुनाव लड़ा था। 

एक ही जाति का वोट मिलने की बात को नकारा

वहीं एक ही जाति का वोट मिलने के सवाल पर महतो ने कहा कि ये बात गलत है कि हमारी पार्टी को एक ही समाज का समर्थन मिला। हमें सभी समाजों का समर्थन मिला है। जयराम महतो ने नीट की समस्या पर कहा कि वो केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल से मांग करते हैं कि नीट की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘झारखंड को पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे’ निशिकांत दुबे के दावे से गरमाया सियासी माहौल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी गरमाहट बढ़ गई है। बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...