back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जीवन दायिनी गंगा अब बनेगी किसानों के आय का साधन

लखनऊ, 31 अक्टूबर(आईएएनएस)। जीवन दायिनी गंगा यूपी के लाखों ग्रामीणों और किसानों के लिए रोजगार दायिनी बनने जा रही है। राज्य सरकार ने गंगा के दोनों किनारों पर बड़े स्तर पर बागवानी की योजना तैयार की है। गंगा के कछारी इलाकों में आम,आंवला,केला और अमरूद जैसे फलों के बाग लगाए जाएंगे। आर्गेनिक खेती के साथ ही नदी के किनारे बसे गांवों के किसान फल और सब्जी उत्पादन से अपनी आय बढ़ा सकेंगे। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही किसानों और ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने की दोहरी योजना तैयार की गई है। इसके तहत नदी के दोनों किनारों पर ग्रामीण आम,आंवला,केला,अमरूद, नींबू और कटहल जैसे फलों के बाग लगाये जाएंगे। नमामि गंगे विभाग की इस योजना पर कृषि और बागवानी विभाग ने अमल करना शुरू कर दिया है। सरकार ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नदी के 5 किलोमीटर के दोनों किनारों पर उर्वरक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इन इलाकों में किसानों को अनाज,फल और फूलों की आर्गेनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण और जानकारी के साथ ही आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। देश के बड़े बाजारों के साथ ही विदेशों में आर्गेनिक उत्पादों की मांग को देखते हुए इसे किसानों के लिए खास फायदे की योजना माना जा रहा है। योगी सरकार इस योजना के जरिये एक साथ तीन बड़े लक्ष्यों पर काम कर रही है । पहला गंगा की स्वच्छता,दूसरा किसानों की आय और तीसरा लक्ष्य प्रदेश में बड़ी मात्रा में आर्गेनिक फसलों के उत्पादन का है। विशेषज्ञों का मानना है कि अविरल गंगा, निर्मल गंगा नारों के साथ गंगा ग्रामों में हरियाली छाएगी। नमामि गंगे के तहत गंगा ग्रामों में पौधारोपण से पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। नदी पर प्रदूषण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। गंगा ग्राम का वातावरण सुरक्षित रहेगा तो नदी भी सुरक्षित रहेगी। प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव कहते हैं कि गंगा की स्वच्छता के लिए कृषि,वन, बागवानी,नगर विकास समेत कई विभागों के साथ मिल कर योजनाएं चलाई जा रही हैं। गंगा के दोनों किनारों को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही इस दायरे में आने वाले गांवों की बेहतरी के लिए भी काम किया जा रहा है। रसायनिक खाद पर रोक लगाने के साथ-साथ गंगा नदी को कटान से बचाने के लिए नदी के किनारे पीपल, पाकड़, आम, जामुन और बरगद जैसे पेड़ भी लगाए जाएंगे। गंगा किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने के लिए हर जिले में गंगा नर्सरी विकसित की जा रही है । गंगा किनारे लगने वाले सभी पौधों की जियो टैगिंग की जाएगी, ताकि पौधों की चोरी को रोका जा सके। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵