नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकियों का कहर रहता है। और भारतीय सेना भी घुसपैठीयों की कोशिश को हर बार नकाम कर देती है। ऐसा ही एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुआ है। भारतीय जवानों ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नकाम कर दिया है। भारतीय जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को गोलियों से ढेर कर दिया है। यह घटना 8 सितंबर देर रात की है जब भारतीय सेना ने उन आतंकवादियों को मार गिराया था।
पुलिस की जांच में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए
खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को खुफिया एजेंसियों के द्वारा घुसपैठियों का इनपुट मिला था। इसके बाद से ही LOC पर अलर्ट था।
बता दें कि आतंकियों के पास भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए है। पुलिस को अब तक AK-47 राइफल के साथ एक पिस्टल भी मिला है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-कुपवाड़ा में 3 आतंकवादियों को किया गया था ढेर
आपको बता दें कि इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी-कुपवाड़ा में 3 आतंकवादियों को भारतीय सेना ने ढेर किया था। इन आंतकवादियों को मार गिराने के लिए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28-29 अगस्त को दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए थे और नतिजन तंगधर और कुमकड़ी इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यही देखते हुए वहां कि सरकार आतंकियों के षड्यंत्र को नकाम करने के लिए काफी सक्रिय हैं। यहां पर 90 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। दरअसल, चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25 सितंबर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होगा। जम्मू-कश्मार विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।




